बिहार

Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि की आज बल्ले-बल्ले, शादी फिक्स होने के योग, ये 1.5 घंटे शुभ, जानें

Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 16 March 2026 : मेष राशि की आर्थिक स्थिति में आज सुधार के योग हैं. नई योजना में निवेश कर सकते हैं. अचानक से लाभ की संभावना बन सकती है. प्यार और रिश्तों के लिए दिन सामान्य रहेगा. अविवाहित लोगों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है. बात आगे भी बढ़ सकती है. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज बसंत ऋतु और माष फाल्गुन है. तिथि द्वादशी, नक्षत्र घनिष्ठा और पक्ष कृष्ण है.

Aaj Ka Mesh Rashifal 16 March 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज ऊर्जा से भरा रहेगा. मानसिक शांति मिलेगी. काम में भी तेजी रहेगी. व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज नए अवसर मिलेंगे. नौकरी से जुड़े लोगों के लिए नई जिम्मेदारी मिल सकती है. प्यार और रिश्तों के लिए दिन सामान्य रहेगा. अविवाहित लोगों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है. बात आगे भी बढ़ सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगी. मोबाइल कम चलाएं. नींद पूरी लें, अन्यथा तनाव आपको परेशान कर सकता है.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज बसंत ऋतु और माष फाल्गुन है. तिथि द्वादशी, नक्षत्र घनिष्ठा और पक्ष कृष्ण है. सूर्योदय 6.30 पर और सूर्यास्त 6.19 पर होगा. अशुभ समय 12.06 से 12.54 मिनट तक रहेगा. इसमें कोई भी शुभ काम न करें. शुभ समय राहुकाल 8 बजे से 9.30 तक रहेगा. मेष राशि में चंद्रमा 5वें भाव में गोचर करेंगे. यह बुद्धि, शिक्षा, संतान व रचनात्मक कामों में सफलता दिलाएगा. मेष राशि के स्वामी मंगल आपको ऊर्जा व शक्ति देंगे. काम में देरी होगी. आज का दिन रचनात्मक काम आपको उन्नति दिलाएगा.

इस काम से तौबा

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि की सेहत आज सामान्य रहेगा. शारीरिक ऊर्जा अच्छी रहेगी. ज्यादा तनाव न रखें. मोबाइल कम चलाएं और ज्यादा देर तक नहीं जागें. इससे दिक्कत नहीं होगी. योग और ध्यान करें, इससे ज्यादा लाभ मिलेगा और तनाव भी कम होगा. प्यार और रिश्तों में मधुरता बढ़ सकती है. जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. अविवाहित लोगों के लिए नया रिश्ता आ सकता है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. संतान से अच्छी खबर मिल सकती है. किसी शुभ काम की चर्चा हो सकती है. तेज आवाज में बातचीत से बचें और कोई आवेग में आकर निर्णय लेने से परहेज करें.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button