बाप रे! इतना बड़ा कद्दू, एक कदीमा में पूरा गांव खा लेगा खाना, किसान ने बताया कैसे हुआ कमाल

Last Updated:
किसान मोहम्मद शमी अपने इस अनोखे कदीमा को लेकर पूसा में आयोजित किसान मेले में पहुंचे, जहां इसे प्रदर्शनी में रखा गया. मेले में पहुंचे हजारों किसानों और कृषि विशेषज्ञों ने इस कदीमा को देखा और इसकी खूब प्रशंसा की. कृषि वैज्ञानिकों ने भी किसान की इस तकनीक और मेहनत की सराहना की. मेले के दौरान……..
अमित कुमार/समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में आयोजित किसान मेले में इस बार एक ऐसा कदीमा (कद्दू) लोगों के आकर्षण का केंद्र बना जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. इसका आकार इतना बड़ा था कि लोग मजाक में कहने लगे कि अगर इस एक कदीमा को खरीद लिया जाए तो उससे पूरे गांव का भोज तैयार हो सकता है. करीब 23 किलो से अधिक वजन वाले इस विशाल कदीमा ने मेले में आने वाले किसानों, छात्रों और वैज्ञानिकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. दरअसल, यह अनोखा कदीमा समस्तीपुर जिले के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में आयोजित तीन दिवसीय किसान मेले में प्रदर्शित किया गया था. मेले में पहुंचने वाले लोग पहले तो इस कदीमा को देखकर हैरान होते और फिर यह जानने की कोशिश करते कि आखिर इतना बड़ा कदीमा किस किसान ने उगाया है. लोग इस बात को जानने के उत्सुक दिखे कि इसकी खेती कैसे की गई. देखते ही देखते यह कदीमा पूरे मेले में चर्चा का विषय बन गया और लोग इसके साथ फोटो खिंचाते भी नजर आए.
ताजपुर के किसान मोहम्मद शमी की मेहनत लाई रंग
इस कदीमा को लेकर जब लोगों की जिज्ञासा बढ़ी तो पता चला कि इसे समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर बघवानी धोनी गांव के किसान मोहम्मद शमी ने उगाया है. किसान मोहम्मद शमी ने बताया कि उन्हें खेती-किसानी में विशेष रुचि है और वे हमेशा कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं. उन्होंने बताया कि सामान्य तौर पर किसान एक पौधे से ज्यादा फल लेने की कोशिश करते हैं, लेकिन उन्होंने शुरुआत से ही तय कर लिया था कि वे एक पौधे पर कम फल रखेंगे ताकि उसका आकार बड़ा हो सके. इसी कारण उन्होंने एक पौधे पर केवल दो से तीन कदीमा ही विकसित होने दिया. इसके साथ ही उन्होंने समय-समय पर पौधों को जैविक खाद, गोबर की खाद और आवश्यक पोषक तत्व दिए. नियमित सिंचाई और देखभाल की वजह से पौधे की बढ़वार अच्छी हुई और कदीमा का आकार धीरे-धीरे बहुत बड़ा हो गया. जब फल पूरी तरह तैयार हुआ तो उसका वजन लगभग 23 किलो से भी अधिक निकला, जिसे देखकर खुद किसान भी खुश हो गए
पूसा किसान मेले में मिला प्रथम पुरस्कार
किसान मोहम्मद शमी अपने इस अनोखे कदीमा को लेकर पूसा में आयोजित किसान मेले में पहुंचे, जहां इसे प्रदर्शनी में रखा गया. मेले में पहुंचे हजारों किसानों और कृषि विशेषज्ञों ने इस कदीमा को देखा और इसकी खूब प्रशंसा की. कृषि वैज्ञानिकों ने भी किसान की इस तकनीक और मेहनत की सराहना की. मेले के दौरान आयोजित प्रतियोगिता में इस कदीमा को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया. पुरस्कार मिलने के बाद किसान मोहम्मद शमी ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व की बात है और इससे उन्हें आगे भी नई तकनीकों के साथ खेती करने की प्रेरणा मिलेगी. उन्होंने अन्य किसानों से भी अपील की कि यदि खेती में सही तकनीक, धैर्य और मेहनत अपनाई जाए तो कम जमीन में भी बेहतर उत्पादन हासिल किया जा सकता है.
About the Author

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Source link



