मुंगेर के इन इलाकों में कल रहेगी बत्ती गुल, जानें सभी एरिया में बिजली कटौती का टाइम

मुंगेर: यदि आप मुंगेर जिले के निवासी हैं तो यह अलर्ट आपके लिए है. जिले के कई प्रमुख इलाकों में सोमवार को कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने वाली है. विद्युत विभाग द्वारा आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्य के कारण यह शटडाउन लिया जा रहा है. इसकी जानकारी मुंगेर जिला प्रशासन के जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से जारी की गई है. विभाग के अनुसार ग्रिड और फीडरों के मेंटेनेंस कार्य को लेकर अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी.
11 KV किला फीडर में मेंटेनेंस
जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि 16.03.26 दिन सोमवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक 11 KV किला फीडर में मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा. इस दौरान इस फीडर से जुड़े सभी उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. यानी सम्पूर्ण किला क्षेत्र में इस अवधि के दौरान बिजली नहीं रहेगी.
33 KV बिन्धवारा फीडर में मेंटेनेंस
इसके अलावा 16.03.26 दिन सोमवार को पूर्वाह्न 09:00 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक 33 KV बिन्धवारा फीडर में मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा. इस कार्य के कारण बिन्धवारा विद्युत शक्ति उपकेंद्र से निकलने वाले सभी फीडर जैसे पुरानीगंज फीडर, पुलिस लाइन फीडर, खोजाबाजार फीडर और मोकबीरा फीडर की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी.
साफियाबाद विद्युत शक्ति उपकेंद्र में भी कार्य
जिला प्रशासन ने बताया कि 16.03.26 दिन सोमवार को पूर्वाह्न 09:00 बजे से अपराह्न 12:00 बजे तक 33/11 KV साफियाबाद विद्युत शक्ति उपकेंद्र से चलने वाले सभी 11 KV फीडरों में मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा. इस दौरान 11 KV साफियाबाद, नयागांव, जुबलीवेल, पाटम और जमालपुर फीडर की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इससे सम्पूर्ण जमालपुर बाजार, दौलतपुर, आशिकपुर, घरहरा बाजार, नयागांव, फुल्का, पाटम, जमालपुर, साफियाबाद, मुंगरौरा, इटहरी समेत कई इलाकों में बिजली बाधित रहेगी.
डकरानाला विद्युत उपकेंद्र भी रहेगा बंद
जिला प्रशासन के अनुसार 16.03.26 दिन सोमवार को अपराह्न 01:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक 33/11 KV डकरानाला विद्युत उपकेंद्र से चलने वाले सभी 11 KV फीडरों में मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा. इस दौरान 11 KV गंगा फीडर, 11 KV डकरा, भल्लार कृषि फीडर और 11 KV बाहाचौकी फीडर की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इससे सम्पूर्ण हेरु दियारा, डकरानाला, हेमजापुर, बाहाचौकी, हेरु दियारा और फरदा समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
विभाग के अनुसार यह मेंटेनेंस कार्य बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता सुधारने और भविष्य में आने वाली तकनीकी बाधाओं को दूर करने के लिए जरूरी है. प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय के अनुसार अपनी जरूरी तैयारियां पहले से कर लें.
Source link



