बिहार

DySP ऑफिस में महिला ने पिया जहर, शिकायत पर कार्रवाई न होने के लगाए आरोप

Last Updated:

DySP कार्यालय में जहरीली दवा पीने के बाद नगरपालिका सफाई कर्मचारी मंजूबेन की तबीयत बिगड़ने पर फिलहाल उन्हें 108 के माध्यम से खंभालिया के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया.

DySP ऑफिस में महिला ने पिया जहर, शिकायत पर कार्रवाई न होने के लगाए आरोपZoom

द्वारका के खंभालिया में DySP ऑफिस में एक महिला के जहरीली दवा पीने का मामला सामने आया है. एट्रोसिटी की शिकायत के बाद कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए इस महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया. इससे भारी हड़कंप मच गया है. इस पूरे मामले में न्याय की मांग के साथ महिला की और से बनाया गया एक वीडियो भी अब सामने आया है. जिससे इस घटना ने चारों ओर सनसनी मचा दी है.

मिल रही जानकारी के अनुसार, DySP कार्यालय में जहरीली दवा पीकर आत्महत्या का प्रयास करने वाली यह महिला मंजूबेन द्वारका की रहने वाली है. वे खंभालिया में नगरपालिका की महिला सफाई कर्मचारी के रूप में काम करती हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले खंभालिया नगरपालिका अध्यक्ष के पति के खिलाफ एट्रोसिटी की शिकायत दर्ज कराई थी. हालांकि, लंबा समय बीत जाने के बाद भी इस मामले में पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने जीवन का अंत करने का यह कदम उठाया है.

वीडिया बनाकर पीया जहर

खंभालिया में DySP ऑफिस में नगरपालिका सफाई कर्मचारी मंजूबेन नाम की महिला ने वीडियो बनाकर दवा पी ली है. वीडियो में उन्होंने खंभालिया नगरपालिका अध्यक्ष के पति के खिलाफ दर्ज कराई गई. उसने एट्रोसिटी की शिकायत में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. इस मामले में न्याय की मांग के साथ उन्होंने DySP ऑफिस में ही इस तरह जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया है.

इलाज के लिए जामनगर किया रेफर

DySP कार्यालय में जहरीली दवा पीने के बाद नगरपालिका सफाई कर्मचारी मंजूबेन की तबीयत बिगड़ने पर फिलहाल उन्हें 108 के माध्यम से खंभालिया के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया. उसके बाद बेहतर इलाज के लिए जामनगर अस्पताल रेफर किया गया है. साथ ही पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है. वहीं इस घटना की खबर हवा की तरह फैलने से पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button